बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अनियंत्रित ट्रक ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरा मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल गांव का है. कहा जा रहा है कि दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क के किनारे पेड़ के नीचे झोपड़ी बनी हुई थी, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग दीपक पासवान सो रहा था. अनियंत्रिक बेकाबू ट्रक पेड़ को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसी, जिसके बाद पेड़ भी झोपड़ी के ऊपर गिर गया. ऐसे में घर मे सो रहे बुजुर्ग को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उनकी मौत मौके पर ही हो गई. जिस समय हादसा हुआ उस वक्त घर में मृतक की भांजी भी सोई हुई थी. हालांकि भांजी की जान बाल-बाल बच गई. रिपोर्ट- वीपिनfrom Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2BUiJa1
No comments:
Post a Comment